हमारे बारे में

              

श्री गुरु गोरखनाथ जी महाराज के आशीर्वाद से और उनके दिशा-निर्देश के मार्गदर्शन के अनुरूप गोरख रक्षा दल की स्थापना
श्री योगी सत्येन्द्र नाथ संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा की गई।

हमारे बारे में

गोरख रक्षा दल (अंतर्राष्ट्रीय)

श्री गुरु गोरखनाथ जी महाराज के आशीर्वाद से और उनके दिशा-निर्देश के मार्गदर्शन के अनुरूप गोरख रक्षा दल की स्थापना श्री योगी सत्येन्द्र नाथ संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा की गई थी जो 2023 से धीरे-धीरे बढ़ रहा है 2024 में नए अध्याय की शुरुआत करते हुए पूर्ण रूप से एवं सुचारु रूप से संचालित और प्रसारित किया गया।

इसका मुख्य उद्देश्य नाथ संप्रदाय में पढे लिखे समाज जिसमें डॉ, प्रो0 कथा वाचक श्री व्यास ज्योतिष शास्त्री मठ मंदिर आश्रम इंजीनियरिंग से संबंधित को जोड़ना है जिससे गोरख रक्षा दल को एक सम्पूर्ण संगठन के रूप में सथापित करना है जिसमें श्री संजीवन नाथ जी महाराज जिनका विशेष रूप से हर कार्य में योगदान है निराला ठाकुर महाराज जी लखनऊ से श्री सुरेन्द्र दास महाराज जी राघौपुर म मल्लावाँ उ0प्र0 से एवं आचार्य प्रेमानन्द महाराज जी के सहयोग से बिना यह कार्य संभव होना शायद मुश्किल होता। इसी कड़ी में संगठन में पदाधिकारी का चुनाव भी शुरू हो गया। नाथ संप्रदाय वैसे ही बहुत आगे चल रहा है और समाज में जो गर्व की भावना नाथ को देखकर उत्पन्न होती है उसको अपने आप आगे करने का प्रयास अलग संगठन द्वारा किया जा रहा है और जिसमें काफी सफलता भी अर्जित की है।

गोरख रक्षा दल को एक सम्पूर्ण संगठन का दर्जा दिलाने के लिए कार्य शुरू हो चुका है जो बहुत जल्द सम्पूर्ण भी होगा। यह लड़ाई समाज से नहीं अपने आप से है कि हम इस दोषपूर्ण भावना को दूर करें और केवल अपने तक सीमित ना होकर देश-विदेश में भी एक सम्मान की स्थिति उत्पन्न करें और गोरख रक्षा दल को सम्मान देने में सहायक भूमिका निभाई जिससे आपने वाली पीढ़ियाँ इस कार्य को एक सम्मान की दृष्टि से देखें और युगों से चली आ रही इस परंपरा की ओर अग्रसर हो।

गोरख रक्षा दल का मुख्य उद्देश्य संत समाज एवं मठ मंदिरों, व सनातन धर्म की रक्षा करना है।

संत समाज एवं मठ मंदिरों की रक्षा

गोरख रक्षा दल संत समाज एवं मठ मंदिरों की रक्षा के हर संभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध है।

सनातन धर्म की रक्षा

गोरख रक्षा दल सनातन धर्म की रक्षा हेतु हर संभव यत्न करता रहेगा। जरूरत पड़ने पर आर-पार की लड़ाई के लिए हर पल तैयार है।